एक्सपर्ट की सलाहः घबराने से काम कैसे चलेगा, कोरोना को हराने के लिए ऐसे करो तैयारी
एक्सपर्ट की सलाहः घबराने से काम कैसे चलेगा, कोरोना को हराने के लिए ऐसे करो तैयारी
इंस्टिट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड अलाइड साइंसेज (IHBAS) में साइकियाट्री डिपार्टमेंट के असोसिएट प्रोफेसर डॉ ओमप्रकाश कहते हैं, अभी की स्थिति बहुत अलग है। लोग मनोवैज्ञानिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। उनके सामने अब दो लड़ाई हैं, पहला अपने बचाव की, दूसरा महामारी का दर्द भी उनके साथ है। अस्पताल में बेड नहीं, ऑक्सिजन नहीं, शमशाम में जगह नहीं, यह खबरें उन्हें घेर रही हैं। पिछले साल तक मरीजों की संख्या कम थी। आपको लगता था कि स्थिति बिगड़ भी गई तो एडमिट हो जाएंगे। मगर अब हर किसी को कोविड को हो रहा है। डिमांड के हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर कम हैं इसलिए लोग कोरोना से लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं और तनाव उन्हें घेर रहा है।
Comments